फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत गए थे कमाने, घर पहुंचा शव

विज्ञापन
death
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार दोपहर को उस समय कोहराम मच गया जब पांच माह पहले रोजगार के लिए कुवैत गए खुर्शीद अहमद (36) का शव उसके घर पहुंचा। मृतक के भाई जावेद अहमद ने बताया कि खुर्शीद कुवैत के अरदिया शहर में स्थित अलीशा कम्पनी में मोटर मैकेनिक के रूप में कार्य करता था। भाई के मुताबिक सोमवार को कंपनी से फोन आया कि भाई को अटैक आया है और उनका उपचार चल रहा है। कुछ देर बाद बताया गया कि उसका इंतकाल हो गया। उसके बाद कंपनी ने उसकी लाश वहां से भेजा जो बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचा। मृतक खुर्शीद की शादी लगभग दस वर्ष पहले राशिदा खातून से हुई थी। दोनो से सात माह का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें