राठ। मंगलवार देर शाम चोरों ने एक मंदिर में साधु की कुटिया में रखी लाइसेंसी बंदूक, नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की है।
कस्बे से पांच किमी दूर टिकरिया मौजा में बालाजी का मंदिर है। मंदिर में एक साल से साधु सेवादास निवासी लहरिया (उरई) रहते हैं। मंगलवार दोपहर टिकरिया गांव निवासी रामकुमार साधु की अल्टो कार ठीक कराने राठ गया था।
शाम पांच बजे वह वापस आया। रामकुमार ने बताया मंदिर में आरती के समय वह अपनी लाइसेंसी बंदूक कुटिया में रख दी। आधे घंटे बाद जब रामकुमार बंदूक उठाने गया तो वह गायब थी।
इसी बीच साधु सेवादास ने पहुंच कर जब अपना बैग देखा तो वह भी गायब था। बैग में 45 हजार रुपये, अंगूठी थी। बुधवार सुबह कोतवाल पीके पांडेय मौके पर पहुंच मुआयना किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
टिकरिया का युवक बंदूक रख कर रहा था आरती
अमर उजाला ब्यूरो