फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठी वृद्धा को मारा भाला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां गांव में घर के बाहर बैठी वृद्धा को शराब के नशे में बाबा के वेशभूषा में आए एक अधेड़ ने भाला मारकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर लोगों ने वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसओ अखिलेश कुमार ने बताया बुधवार दोपहर करीब 11 बजे मझगवां गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्धा प्रेमा देवी पत्नी कल्लू सिंह अपने घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान गांव का बाबा लोकेंद्र सिंह आया और वृद्धा के साथ गालीगलौज करने लगा।

जब वृद्धा ने विरोध किया तो आरोपी लोकेंद्र ने भाला से जानलेवा हमला कर दिया। भाला वृद्धा के सीने और हाथ में जा लगा। इसके बाद ग्रामीणों को देखकर आरोपी बाबा भाग खड़ा हुआ। वृद्धा के नाती शिवशंकर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी साधु को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें