फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलाली करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घूमने वाले दलालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मेडिकल स्टोरों से मिलकर दलाल बाहर से आने वाले मरीजों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। पुलिस टीम ने छापे मार एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया।


कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि 22 जून 2017 को डीएम के कस्बे में आने पर नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत की थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी के दौरान दवा संबंधी दलाल घूमते रहते हैं। बताया कि कुछ दलाल डॉक्टरों के कमरें में भी घुसे रहते है। मरीजों के हाथों से पर्चा छुड़ाकर बाहर जाकर दवा लिखवा देते है। मरीजों को अपने मेडिकल स्टोरों से दवा दिलाकर मनमाने तरीके से रुपये ऐंठतेे हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा उपलब्ध है। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कई बार दलालों को समझाया गया और खदेड़ा गया। फिर भी ये दवा की दलाली का काम बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि रविवार को कोतवाली एसआई देवेंद्र, महेश, शंकर आदि ने अस्पताल में छापा मारा। मौके पर लींगा गांव निवासी दीपेंद्र को पुलिस ने दलाली करते हुए पकड़ लिया। एसआई ने बताया कि रमेश, बंटी, लल्लू, कल्लू सहित अन्य लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस के छापेमारी होने से दलालों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल में कोई भी दलाल मिला उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

-पुलिस ने सीएचसी से एक दलाल को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें