फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जनसभा करेंगे। एनएसजी टीम ने सभा स्थल के अलावा हेलीपैड एवं ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटी राम महाराज की समाधि स्थल विरक्त आश्रम को भी देखा। यहां पर गृहमंत्री मत्था टेकने जाएंगे। शुक्रवार को एनएसजी टीम ने सभा स्थल, हेलीपैड, विरक्त आश्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर श्री गायत्री तपोभूमि में शनिवार को 11 बजे उतरेगा। वह यहां 45 मिनट तक यहां रुकेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष के साथ चेयरमैन कुलदीप निषाद भाजपा नेता शिव प्रकाश सिंह सिंगर , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान आदि ने सभा स्थल के साथ हेलीपैड का जायजा लिया। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा ड्यूटी पर चर्चा की। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें