हमीरपुर। अवैध शराब को लेकर छापेमारी का अभियान तीसरे दिन भी जारी रही। आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 91 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आबकारी अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि पुलिस टीम के साथ रविवार को 11 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बच्ची का डेरा से शिवचरन, कुछेछा से संतोष, मिश्रीपुर से रेखा, व रामरती, इंदपुरी से संतराम, गढ़ा से मूलचंद्र व दिनेश कुमार, न्यूरिया से अनिल कुमार, उपरौस मौदहा से छोटू, गोहांड से सुरजन सिंह, गोहानी से दृगपाल को गिरफ्तार किया है। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में आबकारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी के के पांडेय ने रेखा पत्नी संजय कुमार को 5 लीटर अवैध शराब व 100 किलो लहन बरामद किया। रामरती पत्नी श्याम बिहारी के पास से 10 लीटर अवैध शराब व 100 किलो महुआ का लहन बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।