अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा(हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के भुगैचा गांव में शनिवार दोपहर छत पर सरिया सीधे करते समय ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से छू गई। इससे अधेड़ को करंट लग गया। अचेत होने पर परिवारीजनों उसे लेकर कस्बे के सरकारी अस्पताल मेें पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भुगैचा गांव निवासी बृजलाल (53) पुत्र झुमरी मजदूरी करता था। दोपहर को बृजलाल अपने मकान के छत निर्माण में अन्य लोगों के साथ लगा था। सरिया सीधी करने समय करंट की चपेट में आ गया। बृजलाल के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। परिवार में केवल वह ही एक मात्र कमाने वाला था। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में जिस समय बृजलाल को लेकर वह लाए थे तब किसी भी चिकित्सक ने उसे तत्परता से नहीं देखा। डाक्टरों ने अगर तेजी दिखाई होती तो शायद उसकी जान बच जाती। चिकित्सक जय प्रकाश साहू ने कहा कि सूचना मिलते ही वह तुरंत पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
अधेड़ की करंट लगने से मौत
-छत पर सरिया सीधे करते समय बिजली की लाइन से छू गई