फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास से परेशान बहू ने कुएं में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ। सरीला तहसील के बरहरा गांव में सास और पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने कछवारे में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में गहरे कुएं से बाहर निकाला। गंभीर घायल होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी उमा (22) की शादी 2016 में बरहरा गांव के करन कुशवाहा के साथ हुई थी। उमा ने बताया कि उसकी सास और पति उसे प्रताड़ित करते हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सास और पति से विवाद होने पर उसने कुएं पर जाकर छलांग लगा दी। वहां आसपास मौजूद परिजनों ने उसे कुएं में गिरते हुए देख लिया। कुएं से निकालने के बाद हालत खराब होने पर परिजन उमा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचे। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि महिला के पेट में पानी चला गया है। नाजुक हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पति, सास की प्रताड़ना पर बहू ने कुएं में लगाई छलांग
-गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने झांसी किया रेफर
-एक साल पहले हुए थी महिला की शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें