फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने फिर पूर्व अपर महाधिवक्ता से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। छह दिन में सीबीआई ने पूर्व अपर महाधिवक्ता से दूसरी बार मंगलवार को करीब सवा घंटे तक पूछताछ की। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष (मौरंग व्यवसायी) अरुण कुमार दुबे, चिकासी थाने में तैनात रहे दो इंस्पेक्टरों समेत आठ लोगों से मौदहा बांध (निर्माण खंड) के निरीक्षण भवन में पूछताछ कर उनके बयान की वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन


सपा सरकार में हुए मौरंग के अवैध खनन, अवैध तरीके से किए गए पट्टों व सिंडीकेट संचालन के जरिये अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच सीबीआई टीम कर रही है। 21 जनवरी से चार सदस्यीय टीम शहर में डेरा जमाए है।

मंगलवार को सीबीआई ने सपा सरकार में अपर महाधिवक्ता रहे व विधि सलाहकार मनोज त्रिवेदी से दोबारा पूछताछ की। गौरतलब है कि 24 जनवरी को पूर्व अपर महाधिवक्ता सीबीआई टीम के सामने पेश हुए थे। तब टीम ने उनसे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। मंगलवार को दोबारा टीम ने पूर्व अपर महाधिवक्ता को तलब किया।
विज्ञापन


इसके पहले भी सीबीआई पूर्व अपर महाधिवक्ता से अप्रैल 2017 में पूछताछ कर चुकी है। अपर महाधिवक्ता मनोज त्रिवेदी ने बताया कि वह खनिज विभाग के सलाहकार रहे हैं। इस पर सीबीआई जितने बार बुलाएगी वह जाएंगे। बताया पट्टों के स्वीकृति आदि के संबंध में टीम ने उनसे जानकारी ली है।

इसके अलावा अन्य जानकारियां देने से उन्होंने इंकार कर दिया। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मौरंग व्यवसायी अरुण कुमार दुबे (पप्पू भइया), महोबा से आए कंधीलाल, पट्टाधारक पृथ्वीपाल निषाद, चिकासी एसओ रहे इंस्पेक्टर धर्मराज सिंह व राजेश कुमार सिंह समेत आठ लोग सीबीआई के समक्ष पेश हुए। जहां टीम ने सभी के बयान दर्ज कर वीडियोग्राफी कराई। इंस्पेक्टर धर्मराज यादव मौजूूदा में महोबा व राजेश कुमार सिंह उन्नाव में तैनात हैं।


शहर नहीं आई ईडी
हमीरपुर। मंगलवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) आएगी, इस चर्चा पर लोग परेशान रहे। मगर देर शाम तक ईडी का कोई अता पता नहीं लगा। वहीं ईडी आने की खबर को लेकर जहां मुकदमे में नामित व अन्य लोग परेशान नजर आए वहीं गलत चर्चा से अधिकारी भी परेशान रहे।

सीबीआई से वृद्धा ने लगाई गुहार
हमीरपुर। कुरारा के बेरी गांव निवासी मुन्नीदेवी अपने पुत्र के साथ सीबीआई अधिकारियों से मिलने पहुंची। महिला ने कहा उसके पुत्र सत्येंद्र, देवेंद्र व लोकेंद्र के नाम खेत हैं। जिसमें लाही की फसल बोई है। मौरंग खदान के खंड संख्या 10-33 के पट्टाधारक ने फसल नष्ट कर मशीन से मौरंग निकाली है। नाले को पाट दिया है।

जिससे फसल नष्ट हो जाने से आर्थिक क्षति हुई है। पीड़िता ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पीड़िता ने सीबीआई अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उधर ललपुरा के सहुरापुर निवासी विद्यादेवी के पुत्र पंकज सीबीआई के अस्थायी कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उसने सीबीआई को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके खेत से ठेकेदारों ने रास्ता बना लिया है। ट्रकों को निकालने से फसल बर्बाद हो रही है। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, दो इंस्पेक्टर समेत आठ लोग हुए पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें