फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का हत्यारोपी पती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के जमौडी डांडा गांव में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने व कटा हाथ लेकर फरार हत्यारे पति को पुलिस ने दबोच लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में घटना से आहत महिला के ससुर ने भी फंदे पर लटककर जान दे दी थी। गांव में अभी भी मातम छाया है। मृतका के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।


जमौड़ी डांडा गांव का नंदराम केवट मंगलवार की दोपहर बाद 36 वर्षीय पत्नी रती देवी को जबरन ईंधन के लिए लकड़ी जुटाने गांव किनारे के बीहड़ में ले गया था। वहां उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। जानकारी होने पर जब नंदराम का पिता वंशीधर (55) घटना स्थल गया तो नंदराम अपनी पत्नी का कटा हाथ लिए एक खेत की मेड़ पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता व ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख नंदराम आगबबूला हो गया और उनकी भी हत्या करने की धमकी देकर वहां भगा दिया था। घटना से आहत वंशीधर ने खेत पर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों ने दूसरे दिन घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों व पुलिस ने बताया कि नंदराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। मामले में उसके नंदराम के ससुर ने उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद एसपी ने भी घटना की जानकारी ली और थानाध्यक्ष को जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष रामजीत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को बेतवा नदी के बीहड़ में बने देवी मंदिर से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या का कारण बताया कि वह और पत्नी लकड़ी काटकर आ रहे थे तभी उसे अचानक सनक चढ़ी तो हत्या कर दी। हत्यारोपी ने कटे हाथ के बारे में बताया कि उसे जंगली सियार ले गया है।

-अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या
-बेटे की करतूत से आहत पिता ने फांसी लगाकर दी थी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें