फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में चार दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चोरों ने गल्ला मंडी को निशाना बनाते हुए तीन दुकानों से 20500 रुपये व एक दुकान से मटर से भरी दो बोरी चोरी कर ले गए। चौवट्टा निवासी अशोक गुप्ता ने बताया मंडी में गल्ला की खरीद करते हैं। बुधवार रात चोरों ने उनकी दुकान में रखे 11 हजार 500 रुपये चोरी ले गए। सिकंदरपुरा निवासी मइयालाल साहू की गोलक तोड़कर 4 हजार रुपये व जरूरी कागज चोरी कर लिए।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के पास ही रहने वाले मनोज गुप्ता की पान की गुमटी से 5 हजार रुपये व सामान व मुस्करा निवासी जगभान की दुकान से सवा क्विंटल मटर चोरी कर ले गए। अशोक गुप्ता ने बताया मंडी में दो गार्ड की तैनाती है। आरोप लगाया कि गार्डों की लापरवाही से चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। इंस्पेक्टर रामबदन यादव ने कहा तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें