फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नगर आगमन पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी आकाश त्रिपाठी को भाजपा ने उनकी पार्टी के प्रति इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिनका नगर में प्रथम आगमन पर उनके चाहने वाले व पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पांडव गेस्ट हाउस में उनका एक स्वागत समारोह भी हुआ। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदेव सिंह, जयकरन सिंह, कौशलेंद्र सिंह, लालाराम निषाद, अरविंद शर्मा रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें