राठ। जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी रामकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात पति शिवपाल सैदपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। वह पुत्र रोहित व मोहित के साथ घर के आंगन में सो रही थी। तभी रात में चोर दरवाजे की कुंडी काट कर घर में घुस आए।
आरोप है कि चोरों ने महिला को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और बक्से में रखे 37 हजार रुपये, सोने की झुमकी, दो अंगूठी व चांदी की पायलें ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही सुभाष व मानबहादुर के घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला पड़ोस में रहने वाले नाबालिग पर आरोप लगा रही है। पूछताछ की जा रही है। (संवाद)