ऊना-कलखर सुपर हाइवे पर भोरंज उपमंडल में पड़े गड्ढे।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। ऊना से कलखर वाया अग्घार, टाउन भराड़ी, जाहू सुपर हाइवे भोरंज उपमंडल में खस्ताहाल हो गया है। टारिंग के जगह-जगह से उखड़ने से इस पर गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सुपर हाईवे पर पैचवर्क नहीं किया है। लोक निर्माण भोरंज मंडल के तहत आने वाले इस सुपर हाईवे में टाउन भराड़ी से लेकर जाहू तक बीती गर्मी में टारिंग हुई थी।
कुछ ही माह में बलोखर, पट्टा, उपरला झरलोग, बूल्हा झरलोग, कौहलीं दी हट्टी, लदरौर खुर्द, लदरौर बाजार, बाड़ी चौक स्थानों पर सुपर हाईवे उखड़ गया है। कई जगह इस पर गड्ढे पड़े हैं। सुपर हाईवे पर कुल्लू-मनाली की ओर से होशियारपुर, चंडीगढ, हमीरपुर, बिलासपुर की ओर सैकड़ों वाहन हर रोज गुजरते हैं। ग्रामीणों में पूर्व प्रधान वीर सिंह रणौत, पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, सुरजीत सिंह, राजीव, विनोद, संजय, रवि, अनिल, सोनू, धीरज और विशाल ने कहा कि सुपर हाईवे जगह-जगह से उखड़ चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इसकी सुध ली जाए।
लोक निर्माण विभाग भोरंज मंडल के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया का कहना है कि मौसम ठीक होते ही पैचवर्क कर समस्या का समाधान किया जाएगा।