फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर नगदी-जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
राठ के टोला में गांव के बाहर चोरों द्वारा फेके गए बक्से। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। थानाक्षेत्र के टोला गांव में घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

टोला गांव निवासी कालूराम ने बताया वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार रात अपने छोटे भाई के साथ फसल की रखवाली करने खेत गए थे। उनके बच्चे राठ कस्बे में रहकर पढ़ाई करते हैं। रात में उनकी पत्नी गुलशन घर में अकेली थीं। तभी दरवाजे के बाहर की दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और जिस कमरे में गुलशन लेटीं थीं वहां की बाहर से कुंडी बंद कर दी। गृहस्थी वाले कमरे का ताला तोड़ वहां रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। कालूराम ने बताया चोर सोने के तीन हार, दो जोड़ी झुमकी, नथ, चार चूड़ी, चांदी की तीन हाफपेटी, तीन बिछुआ, तीन जोड़ी पायलें, चूरा आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया पांच तोला सोना व दो किलो चांदी के जेवर चोरी गए हैं। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है।
आठ दिन पहले मंडी में गेहूं बेचने के बाद मिले 23 हजार रुपये भी चोरी हो गए हैं। चोर कीमती कपड़े, बक्से आदि भी ले गए थे, जिन्हें गांव के बाहर फेंक दिया। घटना के वक्त चोरों ने पड़ोसी शंभू सेन के घर की भी कुंडी लगा दी थी। इसी रात गांव के अर्जुन के पशुबाड़े का भी ताला तोड़ा। मगर चोरी करने में कामयाब नहीं हुए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच की है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का शक जताया है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी से बात नहीं हो सकी।

राठ के टोला में चोरी की जानकारी होने पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें