हमीरपुर। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के दूसरे दौर में गुरुवार को जिले के 1374 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना टीके लगाए जाने हैं। इस चरण में पुलिस कर्मियों और होमगार्डों को शामिल किया गया है। जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों में 11 सत्रों में टीकाकरण होगा।
सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया 11 फरवरी को कुरारा में एक सत्र में 124, मौदहा में 2 सत्रों में 250, मुस्करा में एक सत्र में 125, सुमेरपुर में एक सत्र में 125, जिला अस्पताल (पुरुष) में दो सत्रों में 250, जिला महिला अस्पताल में एक सत्र में 125, राठ सीएचसी में दो सत्रों में 250 और सरीला सीएचसी में एक सत्र में 125 स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 1374 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण में पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्डों को शामिल किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया सभी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक नोडल अधिकारियों की निगरानी में टीकाकरण होगा। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।