फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को बंधक बनाकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दबंगों ने ग्रामीण को उसके घर से अगवाकर अपने घर में बंधक बना लिया। गालीगलौज कर मारपीट की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित रात भर खेतों में छिपा रहा। अगले दिन कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। औंड़ेरा गांव निवासी सोहनलाल अहिरवार ने बताया बुधवार शाम घर में पत्नी से कुछ बहस हो रही थी। तभी गांव का राजेश राजपूत व उनका पुत्र नीलू उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है उक्त दोनों ने उन्हें घर से ले जाकर अपने घर में बंधक बना लिया। जहां गालीगलौज कर मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरजू मिन्नतें करने के बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूटा। दहशत के कारण रातभर खेतों में छिपा रहा। अगले दिन कोतवाली पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं। जो गांव में अपना खौफ बनाने के लिए गालीगलौज व मारपीट करते हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें