कुरारा पुलिस की गिरफ्त हत्यारोपी उमेश व प्रदीप।
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा। थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में शुक्रवार रात को चचेरे भाइयों में जमीन के विवाद में युवक को तमंचे के बट व ईंट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। रविवार को दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने यमुना नदी किनारे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बिलौटा गांव में शुक्रवार रामप्रसाद को चचेरे भाई उमेश व प्रदीप ने तमंचे की बट व ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की। शनिवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बांके बिहारी सिंह ने फोर्स के साथ बिलौटा गांव पहुंचकर यमुना नदी के किनारे खड़े दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन कारतूस व ईंट को बरामद कर रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। (संवाद)