फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पेंशनर्स को एएसपी ने दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। साइबर अपराध का शिकार न हो इसके लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त कर्मियों और सेवानिवृत्तों को सचेत किया गया। उन्हें इस बारे में एएसपी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। एएसपी अनूप कुमार ने बताया पुलिस पेंशनर्स व पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध में होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक करने के संबंध में गोष्ठी की गई। उन्होंने बताया साइबर अपराधी लोगों को सिम बंद हो जाने, क्रेडिड कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर व अन्य तरीकों से ठगी करते है।
विज्ञापन

कहा किसी के पास इस प्रकार का अनजान मैसेज आए कि आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना, कोविड वैक्सीन, लोन लेने के लिए, आपका नंबर लकी ड्रॉ में निकला है, आपकी लाटरी लग गई है। तो इस नंबर या दिए गए लिंक पर संपर्क करें। इस पर लोगों को संपर्क नहीं करना चाहिए और न ही ओटीपी व अन्य गोपनीय नंबर देने चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी को ऐसे साइबर अपराधियों के झांसे में न आकर इनसे दूर रहना है। इस मौके पर सीओ सदर अनुराग सिंह व पुलिस पेंशनर्स व कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें