कुरारा। बैजेइस्लामपुर निवासी रामकरन की 22 वर्षीय पुत्री आशा की शादी 29 मई को कानपुर जनपद के पासीखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान में वह मायके में रह रही थी। सोमवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए।
रात में आशा ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी हो सकी। सूचना पर तहसीलदार मो. असलम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बेरी चौकी प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया सुसाइड नोट बरामद हुआ है। किसी पर आरोप नहीं है। (संवाद)