फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गुरगुज थोक मोहल्ले में एक व्यापारिक गोदाम में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे 10 लाख से ज्यादा का सामान जल गया। गोदाम में रखी 90 हजार नकदी राख हो गई। अग्नि शमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में व्यापारी व उसका पुत्र झुलस गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह तीन बजे शॉर्ट सर्किट से गुरगुज थोक में भ्राता एजेंसी के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, बाइक और जनरल स्टोर का सामान रखा था। गोदाम मालिक प्रदीप गुप्ता व उसका पुत्र आदित्य गुप्ता आग बुझाने और सामान बाहर करने में जुट गए। इस दौरान प्रदीप व आदित्य झुलस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रदीप ने बताया कि आग से 10 लाख के सामान के साथ 90 हजार रुपये जल गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। झुलसे पिता व पुत्र को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें