भरुआसुमेरपुर। दुग्ध डेयरी मार्ग में एक विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
दुग्ध डेयरी मार्ग निवासी दुर्गेश खंगार सब्जी व फल की ठिलिया लगाता है। पत्नी इच्छा (25) से बुधवार को किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। शाम को दुर्गेश के घर से बाहर जाने के बाद पत्नी ने चार वर्षीय पुत्र ओम को घर के बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर फंदे पर झूल गई। देर शाम घर लौटे पति ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी के घर से अपने घर में दाखिल हुआ तो देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। दुर्गेश खंगार ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले छिरौंटा तिंदवारी बांदा निवासी इच्छा के साथ हुई थी। मामूली कहासुनी में पत्नी ने जान दे दी। उनका चार वर्षीय पुत्र है। घटना की सूचना पाकर इच्छा के मायके वाले भी आ गए। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।