फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग के अवैध भंडारण पर 10 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खनिज विभाग को मलेहटा डांडा गांव के मेला मैदान में अवैध मौरंग के डंप पाए गए। 12 स्थानों पर 3514 घन मीटर मौरंग का अवैध भंडारण मिलने पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नदियों से मौरंग की निकासी का काम 30 जून को बंद हो जाएगा। क्षेत्र में बारिश के दौरान ज्यादा मुनाफा कमाने की मंशा से अवैध रूप से मौरंग डंप की जा रही है। गुरुवार को राजस्व, खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मलेहटा डांडा गांव के मेला मैदान में छापा मारा था। खनिज विभाग के निरीक्षक पीएस रामबरन खान ने बताया कि मलेहटा डांडा गांव निवासी बालगोट, अनूप सिंह, रविंद्र, विजय, राजबहादुर, विक्रम चौहान, माधव सिंह, अनुपम सिंह, रामजीत सिंह, भानुप्रताप सिंह अवैध रूप से मौरंग का भंडारण किए थे। बरामद मौरंग को जब्त कर लिया है। इन सभी के खिलाफ मझगवां थाने में खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें