फर्जीवाड़े का आरोपी पूर्व फौजी पंचमलाल
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बड़ा गांव निवासी ग्रामीण भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गया। भाई ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ा (सरसई) गांव निवासी गंगादीन कुशवाहा उर्फ गंगाराम ने बताया वह छह भाई हैं। दूसरे नंबर के भाई पंचमलाल ने उनकी मार्कशीट व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। आरोप है कि उक्त दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम गंगादीन बताते हुए पंचमलाल फौज में नौकरी पा गया। 22 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ले कर गांव आ गया। गंगादीन ने बताया उक्त दस्तावेजों के आधार पर भाई उनकी जमीन हथियाने का प्रयास करने लगा। इस पर उसकी करतूत का खुलासा हो गया। 18 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया वांछित पंचमलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।