फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
मृतक हरिओम की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पारा रैपुरा में रविवार की शिक्षक ने शराब पीकर घर में जमकर उत्पात मचाया। बाद में पत्नी, बच्चों व पिता को घर से बाहर निकाल कर छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन

पारा रैपुरा निवासी हरिओम उर्फ ओम हरि बेरिया (45) वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहा। 2016 में उसका चयन सहायक अध्यापक पद पर होने के बाद देवगांव प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिली थी। रविवार को वह रात 10 बजे कस्बे से लौटकर घर पहुंचा। इसने जमकर शराब पी रखी थी। घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घर पर रखे बर्तनों में तोड़फोड़ करने के बाद पत्नी, बच्चों व पिता को घर से बाहर कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे तो वह फंदे पर लटक रहा था। पिता देवीदीन, पत्नी अकिला उर्फ सुशीला, पुत्र आदित्य (16), पुत्री जान्हवी (14) का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें