फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
सरीला में तालाब किनारे लगी भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। गुरू खुरू तालाब में 22 वर्षीय मजदूर का शव मिला है। मृतक की मां ने उसके तीन साथियों पर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। एसडीएम व तहसीलदार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरीला निवासी करन यादव चरवाहा है। उसके दोनों बेटे बलराम (30) व सुखराम (22) मेहनत मजदूरी करते थे। छोटा बेटा सुखराम अविवाहित था। मंगलवार को उसका शव गुरू खुरू तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की मां किरन ने बताया कि उसके बेटे को तीन दोस्त घर से ले गए थे। वह खेतों पर काम करने चली गई थी। दोपहर बाद वह वापस आ रही थी। तभी देखा कि तालाब किनारे उसका बेटा दोस्तों के साथ बैठा शराब पी रहा था। उन्हें डांट डपट कर वह आगे बढ़ी ही थी कि उसके दोस्तों ने चीखना शुरू कर दिया कि सुखराम तालाब में कूद गया। उसे निकालकर सीएससी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके साथियों ने ही तालाब में धक्का दिया है। इससे उसकी मौत हुई है। एसडीएम खालिद अंजुम, तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला, नायब तहसीलदार राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया की गहराई में डूबने से युवक की मौत हुई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें