फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कुनेहटा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम अरतरा निवासी रामबाबू ने थाना बिवांर में दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री रोशनी का विवाह 3 मई 2018 को संयोग पुत्र शारदा दीन प्रजापति निवासी कुनहेटा थाना बिवांर से किया था। ससुरालीजन दो लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। फरवरी 2020 में समझौते के बाद उसका पति उसे अपने साथ ले गया। ससुराली जनों ने सुनियोजित ढंग से रोशनी को गलत दवाई खिलाकर मार डाला और उसे मृत हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतका के ससुर शारदादीन प्रजापति ने रामबाबू द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें