राठ। एक मोहल्ला निवासी किशोर पर मोहल्ले की ही दो बालिकाओं से दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि टॉफी व रुपये का लालच देकर दुष्कर्म किया। दोनों के परिजनों ने तहरीर दी है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम सात व आठ साल की दो बालिकाएं शौच के लिए सागर तालाब की ओर गईं थीं। वहां मोहल्ले के ही किशोर ने टॉफी व रुपये का लालच देकर दोनों को पास बुलाया। दोनों बालिकाओं से दुष्कर्म किया। घर पहुंच बालिकाओं ने परिजनों को जानकारी दी। आरोपी किशोर के पिता ने बताया कि बालिकाओं के परिजनों से उनका झगड़ा चल रहा है। इस कारण नाबालिग पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर मामले में जांच व कार्रवाई करेंगे।