देवगांव में चोरी के बाद कमरे में बिरखा पड़ा सामान।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव में गुरुवार रात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
मोहनलाल ने बताया कि गुरुवार को परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। रात में चोर घर के पीछे से छत में चढ़कर जीने से आंगन में उतरे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। डेढ़ लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।