भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव के रेलवे स्टेशन के पास कानपुर-बांदा रेल मार्ग में एक नवविवाहिता का शव ट्रेन से कटा पड़ा मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोहटा गांव निवासी शरीफ अहमद की शादी 15 जून 2021 को बांदा जनपद के मनोहरा ग्राम में खलील अहमद की पुत्री सदरून (23) के साथ हुई थी। सदरून का शव शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन इंगोहटा के पास ट्रेन से कटा मिला।
पति शरीफ अहमद ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस नेे तहसीलदार मो. असलम की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका की मां और बहनों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित कर मरने पर मजबूर किया गया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।