फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा को जबरन कार बैठाकर ले गए, अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। डिग्री कॉलेज सुजानपुर जा रही छात्रा का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। यह घटना साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस बारे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को भी सूचना दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने और प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुजानपुर के साथ लगते कांगड़ा जिले की एक पंचायत की छात्रा कॉलेज जा रही थी। इस दौरान उसके परिचित युवक उसे बाजू से पकड़कर सड़क की ओर ले आया। यहां सफेद रंग की कार में पहले ही दो युवक बैठे थे। इसके बाद युवक ने छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाया और उसे ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को भी इसकी सूचना मिलने के बाद तीनों युवकों को हिरासत में लिया और लड़की को बरामद कर लिया है।
सुजानपुर थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि लड़की के एक परिचित युवक ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और गाड़ी में दो युवक और सवार थे। तीनों के खिलाफ भादंसं की धारा 366, 506 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। लड़की कॉलेज छात्रा है जबकि युवक कॉलेज के नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें