फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
लोदीपुर निवादा में घटना वाले घर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। लोदीपुर निवादा में हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जिस घर में यह जघन्य हत्या हुई थीं, वह बंद पड़ा है। रामू अपने चाचा भोला सिंह के घर में ठहरा है। बड़े बेटे ने यमुना नदी के तट पर दोनों शवों को मुखाग्नि दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेजा है।
विज्ञापन

मृतक लल्लू सिंह के बड़े पुत्र रामू सिंह ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 78 में अंतरिक्ष गोल्फ एकेडमी में कुक का काम करता है। वह सात साल पहले वहां पहुंचा था, इसके पहले गांव में ही अपनी ऑटो चलाता रहा है। जिसे अभी कुछ महीनों पहले ही बेचा है। बताया कि हत्यारोपी भाई श्यामू को भी वह दो साल पहले अपने साथ ले गया था। लेकिन उसका वहां मन नहीं लगा और वह महज डेढ़ महीने के अंदर ही वहां से भाग आया। वहां भी उसे परेशान करता था, न कोई काम करता था, बल्कि इधर-उधर पार्कों में घूमता रहता था।
वहीं मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी पकड़े जाने के बाद कह रहा था की देवीजी ने उसे स्वप्न में कहा था कि बलि दो तो उसकी शादी होगी। जिससे उसने पहले बकरे का कान काटा और फिर पिता को और बचाने आई मां को काट डाला। लोगों ने बताया कि मृतक लल्लू सिंह व उनकी पत्नी माया देवी बहुत मेहनती थे। जो अपने दो बीघा में बोए हुए मटर को रोजाना खुद काटते थे और घटना के दिन भी फसल काट कर आए थे। दोनों थक कर सो गए थे, उसी दौरान आरोपी ने उन्हें काट डाला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा उसके चाचा भोला की तहरीर में लिखा गया है। बताया कि आरोपी ने फावड़े के अलावा हंसिया से भी काटा तथा बड़े पत्थर से सिर को कूंचा और चूल्हे में लगी लकड़ी से भी वार किए थे। जिनको बरामद कर साक्ष्यों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें