फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी करने वाला इनामिया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में घटना की जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित,पीछे लाल घेरे में आरोपी विष्णु दिव? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। 25 हजार रुपये के इनामी ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर प्रदेश स्तर की एक भाजपा नेता समेत कई जिलों में लोगों से राम मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी करने और एक जमीन को कई बार बेचने का आरोप है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि एक वर्ष से कानपुर के सचेंडी थाने में जालसाजी कर धोखाधड़ी करने में फरार विष्णु दिवाकर निवासी दुर्जनपुरवा थाना डेरापुर कानपुर देहात हाल पता इटारा थाना सचेंडी को रोहाईन नाला के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी सफारी गाड़ी, एटीएम, दो मोबाइल बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट, जालसाजी कर धोखाधड़ी करने एवं मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी कानपुर देहात, कानपुर आउटर व मेरठ से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी व जालसाजी के मुकदमों में वांछित है। आरोपी अपने को आईएएस, आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी और राम मंदिर निर्माण अयोध्या के लिए धन संग्रह करने के लिए दायित्व सौंपे जाने की बात बताता था। उसने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूजा बंसल से करोड़ों रुपये की ठगी की। पिछले तीन वर्षों में संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से करोड़ों रुपये राम मंदिर निर्माण, पार्टी फंड एवं संघ के कल्याणार्थ धन संग्रह के नाम पर वसूलता रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने शीलूदेवी निवासी थनवापुर बरौर कानपुर देहात से पांच लाख पच्चीस हजार रुपये की जमीन की धोखाधड़ी की। सिविल लाइन मेरठ निवासी संगीता सिंह को संघ में उच्च पद दिलाने के बहाने 6.36 लाख की ठगी की। पुष्पलता देवी निवासी सिठमरा थाना रूरा से उनके देवर की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगे। 54 बीघा जमीन रजिस्ट्री व रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराई। इनकी रजिस्ट्री में घोखाधड़ी की शिकायत मिली है। कोर्ट नेे आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें