राठ। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला चौपरा गेट निवासी प्रदीप राजपूत ने बताया कि नंदना गांव में खेती करते हैं। रविवार शाम खेत से लौटते समय जलालपुर रोड पर पुलिया के पास दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उनकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल व 11 सौ रुपये छीन लिए। बताया कि आरोपी कांशीराम कालोनी निवासी हैं। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करेंगे।