हमीरपुर। शहर कोतवाली पुलिस, खनिज विभाग और आरटीओ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीबाई तिराहे पर अवैध रूप से बालू मौरंग का परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान ओवर लोडिंग और टैक्स जमा नहीं होने पर पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में रवीश कुमार तिवारी, सफीक, कमलेश पटेल, बेचालाल, मनीष, पंकज सिंह, नागेंद्र सिंह, चंद्रकुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।