फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के बंडवा गांव निवासी अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके बड़े भाई भागचंद की ससुराल महोबा जिले के अजनर थाने के अकौनी गांव में है। बुधवार शाम साढ़े तीन बजे वे साथी अनिल प्रजापति के साथ बाइक से ससुराल अकौनी जा रहे थे।
विज्ञापन

पनवाड़ी मार्ग पर गिरवर मोड़ में महोबा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से भाई भागचंद की मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हुए। मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें