फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ता को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। थाना सिसोलर क्षेत्र के भुलसी निवासी अमित सिंह के अपहरण के मामले में सक्रिय पुलिस ने कुछ घंटों में ही अपहृत को बरामद कर मुख्य अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर कार भी बरामद कर ली है। हालांकि दूसरा अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हेमंतकुमार ने बताया कि बीते 10 अक्तूबर को शाम करीब 4 बजे यूपी 112 व थाना सिसोलर को सूचना मिली थी कि सिसोलर से अमित सिंह निवासी भग्गा निवादा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात हाल पता ग्राम भुलसी थाना सिसोलर को दो व्यक्ति लाल रंग की गाड़ी से अपहरण कर ले गए हैं। इस मामले में अपहृत की नानी रज्जन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें भुलसी निवासी जीतू सिंह हाल पता कुष्माडा नगर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर व माधव महाराज निवासी सुमेरपुर को नामजद किया था। सोमवार को शाम छह बजे परेहटा मोड़ के पास सुनसान स्थान से अमित को मुख्य आरोपी जीतू सिंह सहित पकड़ लिया। दूसरा आरोपी माधव महाराज मौके से भागने मे सफल रहा। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें