फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरौली गांव के पास महिला नाला के नीचे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव के पास महिलानाला पुल के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक की चप्पलें पुल के ऊपर मिलीं है।
विज्ञापन

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी सत्यनारायन (45) राजस्थान के भीलवाड़ा में रहकर फैक्टरी में काम करता था। दिवाली पर्व के पूर्व वह गांव आया था। बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव के पास महिलानाला पुल के नीचे उसका शव खून से लतपथ पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई श्याम नारायन पांडेय ने बताया कि सत्यनारायन सुबह किसी काम से मुख्यालय आया था। शाम चार बजे राहगीरों से सूचना मिली की उनका भाई महिला नाला पुल के नीचे पड़ा है। वहीं सूचना पर घटना स्थल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। पुल की पट्टी में बैठा था। तभी नशे की हालत में नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें हैं, शायद उसी के चलते उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें