फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पति की मौत पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीण की बाइक रास्ते में वनरोज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण हेलमेट नहीं लगाए था, सिर की चोट ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के तगारी गांव निवासी मुन्ना खां (40) पत्नी शायरा के साथ बाइक से गोहानी गांव जा रहे थे। शायरा ने बताया कि गोहानी में उनकी भाभी के मायके में शादी है। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास बाइक वनरोज से टकरा गई। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने पर मुन्ना खां की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शायरा भी गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मृतक गांव में ही परचून की दुकान किए थे। मृतक के तीन पुत्र शाहरुक, आमिर व आशिक हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें