मौदहा। फत्तेपुरवा में मनरेगा कार्यों के सोशल ऑडिट के दौरान गांव के तीन लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ऑडिट टीम के साथ गाली गलौज कर दी। इनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।
गुरुवार को गांव में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी श्याम सिंह, बलबीर निषाद व एक अन्य ने टीम के साथ गाली गलौज की दी। दोनों ने सदस्यों व पंचायत कर्मियों के साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी दी। पंचायत अधिकारी भगवान प्रसाद, ऑडिट टीम के शंभूनाथ, राधा, संतराम, राम लाल, रामचंद्र ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।