मृतक छात्रा शिल्पी की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के संत कबीर नगर वार्ड संख्या 15 में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। छात्रा कस्बे के युग चेतना महाविद्यालय में पढ़ती थी।
कस्बे के वार्ड संख्या 15 संत कबीर नगर निवासी गुलाब प्रजापति ने बताया कि उनकी पुत्री शिल्पी (19) ने बुधवार तड़के घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी तब तक उनकी मौत हो गई थी। छात्रा कस्बे के युग चेतना महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। पिता गुलाब ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरतलब हो कि शिल्पी की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। पिता प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाते हैं। उसके परिवार में सौतेली मां सुमन उर्फ बबली, सौतेली बहन शिवानी (17), खुशी (13), रोशनी (8) व सौतेले भाई दीपक (6) है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि शिल्पी पढ़ने में बहुत तेज थी और नियमित कालेज आती थी।