फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने चोरी कर रहे होमगार्ड पुत्र को रंगेहाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में मोबाइल शॉप में चोरी कर रहे युवक को दुकानदार ने पड़ोसियों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी एक होमगार्ड का पुत्र बताया जा रहा है। उस पर अन्य चोरियों में भी संलिप्त होने का आरोप है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के पैलानी बस स्टैंड में सुनील कुमार निषाद की मोबाइल दुकान है। उसने बताया कि मंगलवार रात 1:30 बजे के करीब किसी ने उसे दुकान में चोर घुसने की सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से एक युवक को भागते समय चोरी के सामान के साथ पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अन्य आरोपी भाग निकले।
बुधवार सुबह मामले को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि पदाधिकारी थाने में पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी को बताया कि पकड़ा गया चोरी का आरोपी होमगार्ड का पुत्र है। यह कई बार चोरी करते पकड़ा गया। हर बार पुलिस शांतिभंग आदि में कार्रवाई करके पल्ला झाड़ लेती है। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दुकानदार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें