फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से कार के उड़े परखचे

विज्ञापन
सुमेरपुर बांदा मार्ग में पारा मोड़ पर रोडवेज की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। कार चालक एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचा। पीड़ित ने आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भौनिया गांव निवासी जयंत सिंह अपनी कार से ग्राम टेढ़ा जा रहे थे। पारा मोड़ के पास बांदा की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से कार के परखचे उड़ गए, लेकिन कार का एयर बैग खुलने से चालक जयंत सिंह को अधिक चोटें नहीं आईं। उन्होंने बस के चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें