फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने तीन पुलिस उप अधीक्षकों को इधर से उधर किया है। पिछले 28 अक्तूबर को आए पुलिस उप अधीक्षक अभय नरायन राय को सदर से स्थानांतरित कर राठ का सीओ बनाया है। वे राठ, मझगवां व मुस्करा के अपराधों का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही फायर सर्विस राठ, यातायात से संबंधित कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

वहीं अभी तक राठ सीओ रहे अखिलेश राजन को सरीला का चार्ज सौंपा है। थाना जरिया, जलालपुर व चिकासी के अपराधों से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इनके द्वारा संबंधित थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। सरीला के सीओ को सदर की तैनाती दी है। शहर कोतवाली, कुरारा, सुमेरपुर, ललपुरा व महिला थाना के अपराधों एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय, लाइंस, यातायात से संबंधित कार्य देखेंगे। विशेष जांच, पैरवी सेल, रिट सेल, मीडिया सेल,आईजीआरएस शिकायत प्रकोष्ठ, क्राइम ब्रांच, डीसीआरवी, फील्ड यूनिट, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, रेडियो शाखा के राजपत्रित अधिकारी होंगे। इनके द्वारा संबंधित शाखाओं व थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें