फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर थाने में बुलाकर पति को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और उनके पति को थाने में बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

बिवांर निवासी लीलावती ने गांव के युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि छह नवंबर को युवक उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था। विरोध करने पर गाली गलौज की। थाने में शिकायत की तो उल्टे उनके पति ललित कुुमार को बुलाकर पुलिस कर्मी ने पीटा। पीड़िता ने एसपी से युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बिवांर थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि आरोप निराधार हैं।
महिला का पति थाने में दूध देता था। इसी बात को लेकर आसपास के लोगों पर धौंस जमाता था। इसकी जानकारी होने पर उससे दूूध लेना बंद करा दिया। इससे वह बेवजह के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें