हमीरपुर। बिवांर कस्बे में सड़क किनारे जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी ने कार चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुस्करा थानाक्षेत्र के मिहुंना निवासी ज्योति ने बताया कि उनके पति बाल किशन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार को बिवांर कस्बे मजदूरी के लिए गए थे। सड़क किनारे जाते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ बिवांर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)