फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में कोताही की जांच के लिए बड़सर पहुंची टीम

विज्ञापन
The team reached Badsar to investigate the lapses in construction works
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग के बड़सर मंडल में करोड़ों की योजनाओं के निर्माण में कोताही बरतने के मामले में संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को उच्चाधिकारियों की टीम बड़सर जलशक्ति विभाग कार्यालय पहुंची। इस टीम ने अधिशाषी अभियंता को तलब किया। बड़सर जलशक्ति विभाग और संबंधित ठेकेदारों की कारगुजारी व निर्माण कार्यों में कोताही का मामला उजागर होने के बाद से ही टीम ने दोनों निर्माण योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट के आधार पर यह टीम बड़सर पहुंची।
विज्ञापन

जांच टीम के बड़सर पहुंचने से जहां विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर बड़सर में जलशक्ति विभाग की कुर्सी पर बैठे अधिकारी अब खुद को बचाने के लिए ठेकेदारों को अपने पक्ष में बयान देने के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी ने ठेकेदारों को बुलाकर जांच कमेटी के समक्ष अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। है
जलशक्ति विभाग बड़सर में स्वीकृत निर्माण योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है, लेकिन विभागीय साहबों और ठेकेदार की सांठ-गांठ के चलते इन योजना के निर्माण में कोताही बरतने के आरोप स्थानीय जनता ने लगाए हैं। जलशक्ति विभाग बड़सर के अधीन करोड़ों रुपये खर्च कर एलडब्ल्यू एसएस दियोटसिद्ध और चौकी बड़ाग्राम में निर्माण किया जा रहा है। इन दोनों ही योजनाओं को बनाने का उद्देश्य क्षेत्र की विशेष बस्तियों को पानी उपलब्ध करवाना है, लेकिन निर्माण अवधि समाप्त होने के बावजूद अभी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने इन योजनाओं में ठेकेदार की ओर से घटिया सामग्री व विभागीय नियमावली के बाहर कार्य होने के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि वाटर टैंकों की वीयरिंग कैपेसिटी चेक सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि जिस एजेंसी ने ये सर्टिफिकेट जारी किए हैं, उसके रिकार्ड में सर्टिफिकेट इनरोल ही नहीं है। अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग हमीरपुर विनोद ठाकुर ने कहा कि बड़सर में जलशक्ति विभाग पर निर्माण कार्यों में कोताही के आरोपों के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद बुधवार को बड़सर में अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें