फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पत्नी से छेड़छाड़ करने का विरोध करना पति को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घर के अंदर घुसकर पति को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह से गंभीर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम खैर निवासी एक युवक को अपनी पत्नी के छेड़छाड़ का विरोध इतना महंगा पड़ा कि दबंगों ध्रुवराम यादव और सुखेंद्र नाई ने घर में घुसकर गोली मार दी। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जबकि घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें