राठ। क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास लोहे की सरिया से लदा हुआ ट्रक पुलिस ने पकड़ा है। सरिया छतरपुर के व्यापारी ने मंगाई थी। ट्रक चालक की रास्ते में नीयत खराब हो गई। ट्रक को छतरपुर न ले जाकर राठ की ओर ले आया।
कुर्रा गांव के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सरिया बेचने की फिराक में था। जिसके लिए राठ के कुछ व्यापारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। रात करीब साढे़ आठ बजे पुलिस को मामले की भनक लगी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक में लदी सरिया बेचने की फिराक में था। संबंधित व्यापारी को कोतवाली बुला लिया है। जिनके पास सभी सम्बंधित दस्तावेज हैं।