राठ। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवक द्वारा दूसरी जगह शादी करने का विरोध करने पर युवती को धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह नगर में भी रहती है। करीब पांच माह पूर्व मुस्करा कस्बा निवासी शैलेंद्र से परिचय हुआ था। शैलेंद्र ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि 18 मई को युवक उनके घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो शादी करने की बात कही। अब युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई। गोदभराई की रस्म भी हो चुकी है।
युवक के दूसरी जगह शादी करने की जानकारी पर उसने विरोध जताया। इस पर युवक ने धमकी दी। युवती का कहना है कि उसने पुलिस से भी गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। अदालत ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।